भारत के प्रधानमंत्री

भारत गणराज्य का प्रधानमंत्री, जिसे सामान्य वर्तनी में प्रधानमंत्री कहा जाता है, भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। भारतीय संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। वह कार्यपालिका का प्रमुख होता है और संसद के प्रति सरकार के कार्यों के लिए जवाबदेह होता है। भारत की संसदीय प्रणाली में राष्ट्रप्रमुख और शासनप्रमुख के पद को स्पष्ट रूप से विभाजित किया गया है। प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति देश का राष्ट्रप्रमुख होता है और सैद्धांतिक रूप से सारी शक्तियाँ राष्ट्रपति में निहित होती हैं, जबकि प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति को सलाह देने की शक्ति प्राप्त होती है। संविधान के अनुच्छेद 74 में प्रधानमंत्री की उपस्थिति को मंत्रिपरिषद की अध्यक्षता और संचालन हेतु आवश्यक माना गया है। उसकी मृत्यु या पदत्याग पर समस्त मंत्रिपरिषद को पद छोड़ना पड़ता है। प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का गठन करता है, मंत्रियों की नियुक्ति करता है, उनके विभागों का निर्धारण करता है, और कैबिनेट के कार्यों का निर्धारण करता है। वह मंत्रीपरिषद का प्रवक्ता होता है, संसदीय बहसों का नेतृत्व करता है, और मंत्रियों के बीच समन्वय स्थापित करता है। प्रधानमंत्री आमतौर पर लोकसभा में बहुमत-धारी दल का नेता होता है और उसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इस पद पर कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री तब तक पद पर रह सकता है जब तक लोकसभा में बहुमत उसके पक्ष में हो।

भारत के प्रधानमंत्रीयों की सूची (कार्यकाल अनुसार)

सं.नामकार्यकाल आरंभकार्यकाल समाप्तराजनैतिक दल
1जवाहरलाल नेहरू15 अगस्त, 194727 मई, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलजारीलाल नंदा*27 मई, 19649 जून, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2लालबहादुर शास्त्री9 जून, 196411 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
गुलजारीलाल नंदा*11 जनवरी, 196624 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3इन्दिरा गान्धी24 जनवरी, 196624 मार्च, 1977भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
4मोरारजी देसाई24 मार्च, 197728 जुलाई, 1979जनता पार्टी
5चौधरी चरण सिंह28 जुलाई, 197914 जनवरी, 1980जनता पार्टी
-3इन्दिरा गान्धी14 जनवरी, 198031 अक्टूबर, 1984भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
6राजीव गान्धी31 अक्टूबर, 19842 दिसम्बर, 1989भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
7विश्वनाथ प्रताप   सिंह२ दिसम्बर, 198910 नवंबर, 1990जनता दल
8चंद्रशेखर10 नवंबर, 199021 जून, 1991जनता दल
9नरसिंह राव21 जून, 199116 मई, 1996भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
10अटल बिहारी   वाजपेयी16 मई, 19961 जून, 1996भारतीय जनता   पार्टी
11एच डी देवगौड़ा1 जून, 199621 अप्रेल, 1997जनता दल
12इंद्रकुमार   गुज़राल21 अप्रेल, 199719 मार्च, 1998जनता दल
-10अटल बिहारी   वाजपेयी19 मार्च, 199819 अक्टूबर, 1999भारतीय जनता   पार्टी
-10अटल बिहारी   वाजपेयी19 अक्टूबर, 199922 मई, 2004भारतीय जनता   पार्टी
13मनमोहन सिंह22 मई, 200422 मई, 2009भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
-13मनमोहन सिंह22 मई, 200917 मई 2014भारतीय राष्ट्रीय   कांग्रेस
14नरेन्द्र मोदी26 मई, 201430 मई, 2019भारतीय जनता पार्टी
-14नरेन्द्र मोदी30 मई, 20191 जून, 2024भारतीय जनता   पार्टी
-14नरेन्द्र मोदी1 जून, 2024पदस्थभारतीय जनता   पार्टी

Leave a Reply